मेरी बातों की दुनिया में....!
बातें क्या होती है........?
बातें वो होती है जो, दिल के राज़ खोलती है
बातें क्या होती है...........?
बातें वो होती है जो, हमें जग जाहिर करती है
बातें क्या होती है........?
बातें वो होती है जो, जिन्दगी में रस घोलती है
बातें क्या होती है........?
बातें वो होती है जो, ज्ञान के भंडार खोलती है
बातें कई होती है
मीठी भी, कडवी भी, मुलायम भी , कड़क भी
तो आप कैसी बातें करना पसंद करते है
अरे मैं तो ये पूछना ही भूल गई की क्या आप
बातें करना पसंद करते भी है या नहीं ?
अगर हा तो .....आपका स्वागत है .......मेरी बातों की दुनिया में....!