Monday, 31 December 2012

आज फिर जीने को दिल करता है


आज फिर जीने  को दिल करता है

 

पता नहीं कब बीत गए वो कॉलेज के दिन

पता नहीं कब बिछड़ गए वो यार-दोस्त

अब जब जिंदगी किसी मक़ाम पर कर रुकी

तो अचानक ही ..........सबकी याद गयी

वो बातें , वो लड़कपन, वो मस्ती, और वो हँसी याद गयी

एक अरसा हो गया है मुझे खुलकर हसें

एक मुद्दत से मै कही रुक सी गयी थी

शायद जिंदगी की दौड़ में , जीना छोड़ चुकी थी

आज वो हर बात करने को दिल करता है

आज फिर जीने को दिल करता है

आज फिर जीने को दिल करता है

 

 

Sunday, 30 December 2012

कमाल


कमाल

 

जी जो चाहता है,

जब वो उसे मिल जाता है,

तो तो बस............................,

कमाल ही हो जाता है !

कौन आता है, किधर जाता है,

इन सबका कहाँ  खयाल आता है,

जी जो चाहता है,

जब वो उसे मिल जाता है,

तो तो बस............................,

कमाल ही हो जाता है !

खुशियाँ फूलों की बौछारों से लगती है,

कड़ी धुप में भी चाँदनी महकती है ,

जी जो चाहता है,

जब वो उसे मिल जाता है,

तो तो बस............................,

कमाल ही हो जाता है !

Saturday, 29 December 2012

देखो.....!


देखो.....!

 

" ये तय करना अगर मुश्किल है

प्यार कितना है तुम्हें मुझसे

तो कुछ पल को ही सही

जुदा रहकर तो देखो  .............!

 

‘गर ये जानना चाहते हो

दिल कितना है कायल मेरा

तो एक लमहे को ही सही

मुझे घायल करके तो देखो  .......!

 

ये कोई मुश्किल काम नहीं

बड़ा आसान है सब-कुछ

बस अपने दिल से मुझे

एकबार हठाकर तो देखो  .........!

 

देख लो कहाँ हूँ मैं

सोंच लो , ना सोचोंगे मुझको

अपनी हर तस्वीर से

मुझको मिटाकर तो देखो.......!

 

Friday, 28 December 2012

कोई और माँ नहीं हो सकता ........!


कोई और माँ नहीं हो सकता ........!

 

क्या होती है माँ..?

बच्छों की शान होती है माँ

खाने का पूरा सामान होती है माँ

दर्द में पूरा आराम होती है माँ

हर सुख का पैगाम होती है माँ

बचपन से जवानी तक ..............

के सारे सफ़र की किताब होती है माँ

दूर रह कर भी कितने पास होती है माँ

हर बार सचेत करने  के बावजूद भी गलती करने पर,

डांटने के बाद , फिर सहलाती है माँ

हम भूखे रह तो, कभी खाना नहीं खाती है माँ

हमारा खयाल, हमारी जिंदगी

इन सब बातों का, जीता जागता जवाब होती है माँ 

चाहे सारे साथ छोड़ दे

पर कभी ना छुटने वाला साथ होती है

माँ तो माँ ही होती है

कोई और माँ नहीं हो सकता ........!

कोई और माँ नहीं हो सकता ........!

 

 

एक माँ मै भी हु,

आपकी हर्षा.

Thursday, 27 December 2012

ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?


ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?

 

जब जो पास होता है

तब हमें उसकी अहमियत का एहसास नहीं होता

ऐसा क्यू होता है...................................?

जब जो नहीं पास होता है

हम हर पल , हर घडी उसकी ही तमन्ना करते रहते है

ऐसा क्यू होता है...................................?

हम ऐसे क्यू नहीं है की जो है उसकी कदर करे 

और जो नहीं है, नदारद है  उसको भूल जाये

ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?

ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?