देखो.....!
" ये
तय करना अगर मुश्किल है
प्यार
कितना है तुम्हें मुझसे
तो कुछ पल
को ही सही
जुदा रहकर
तो देखो
.............!
‘गर ये
जानना चाहते हो
दिल कितना
है कायल मेरा
तो एक
लमहे को ही सही
मुझे घायल
करके तो देखो
.......!
ये कोई
मुश्किल काम नहीं
बड़ा आसान
है सब-कुछ
बस अपने
दिल से मुझे
एकबार
हठाकर तो देखो
.........!
देख लो
कहाँ हूँ मैं
सोंच लो ,
ना सोचोंगे मुझको
अपनी हर
तस्वीर से
मुझको
मिटाकर तो देखो.......!
No comments:
Post a Comment