आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।
चलो ना आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।
बेवजह थोड़ा मुस्कुरा कर देखें
राहों में थोड़ा रुक - रुक कर देखें
इसके - उसके घर थोड़ा टुक - टुक कर
देखें
चलो ना आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।
चलो ना आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।
बचपन के साथियों से फिर मिल कर
देखें
हर किसी की थोड़ी उड़ा कर देखें
रिश्तेदारों से कुछ रिश्ता निभा कर
देखें
चलो ना आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।
चलो ना आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।
दोस्तों में हसीन महफिले जमा कर
देखें
किसी को एक - दो लगा कर देखें
दिल की सारी हसरते निकाल कर देखें
चलो ना आज फिर थोड़ा जी कर देखें ।