आओ जिन्दगी को और खुबसूरत बनाये
कुछ तुम जोर लगाओ
कुछ हम जोर लगाये
आओ जिन्दगी को और हसीन बनाये
कुछ तुम मुस्कुराओ
कुछ हम मुस्कुराये
आओ जिन्दगी को और नमकीन बनाये
कुछ तुम नमक लगाओ
कुछ हम मिर्च लगाये
आओ जिन्दगी को और जिन्दा बनाये
कुछ तुम खिलखिलाओ
कुछ हम खिलखिलाए