तू और मैं
तेरे बिना
मैं जी सकू
ऐसा जीवन में
दिन न आए
ऐसी सांसे
मैं ले सकू
ऐसा जीवन में
क्षण न आए||2||
मेरी खुशियों
का आरंभ तू
और उनका हैं अंत भी तू
तेरे बिना
मैं हँस सकू
ऐसा जीवन में
पल न आए||1||
तेरे बिना
मैं जी सकू
ऐसा जीवन में दिन न आए ||1||
जिस दिन तुझ
बिन मैं जी लूंगी
जीते जी जहर
मैं पी लूंगी
कोई दिन ऐसा
कहर लाए
ऐसा कभी वो
दिन न आए ||1||
तेरे बिना
मैं जी सकू
ऐसा जीवन में दिन न आए ||1||