Monday, 25 March 2013

only you........


सिर्फ तू ...........

कोई मेरे मन से पूछे

तेरा वजूद क्या हैं

ईश्वर है , अल्लाह है

मेरा तू ही ख़ुदा है !

मेरे प्यार का आईना है,

मेरी भावनाओं का समंदर है ,

मेरी छोटी - सी हसीन दुनियाँ हैं तूँ !

मेरा असीम संसार तू है

मेरा उठना , मेरा बैठना ,

मेरा चलना , मेरा रुकना भी है तूँ !

मेरे हँसने और रोने का ....

एक-एक अंदाज़ है तूँ !

मेरी धडकनों की झनकार तू

मेरे वजूद का अक्स हैं तूँ

मैं, में नहीं तू हूँ

मेरे मैं का पता भी है तूँ

मेरे जीने की शान है तू ,

मेरी आन है तूँ !

 

Wednesday, 20 March 2013

मेरे दोस्त तेरे नाम


मेरे दोस्त तेरे नाम 

 

तू जाने या न जाने 

पर तू मेरी जान है 

तू माने या ना माने 

पर तू मेरा अरमान है !

 

मेरी दोस्ती का फक्र है तू 

मेरी जिंदगी की किताब का 

सुनहरा वर्क (पन्ना ) है तू !

 

मैं मर भी जाऊ अगर 

मेरा प्यार तेरे साथ रहेगा 

मेरे संग होने का अहसास 

हरपल तेरे आसपास रहेगा !

 

Tuesday, 19 March 2013

ग़ज़ल


 

ग़ज़ल

 

 

उसकी हर बात सच्ची लगती है

वो झूठ कहते भी अच्छी लगती है ।।2।।

 

वो राहों में जब कही दिखती है

तो हर एक राह अच्छी लगती है ।।2।।

 

सुने दिल में तूफा सा उठता है

गीले होठों से जब वो हंसती है ।।2।।

 

मेरी आँखों का एक तू ही सपना है

जाना ये दिलबर तो अब तेरा अपना है ।।2।।

 

 

Saturday, 16 March 2013

क्यूंकि कल हमारी छुट्टी है




क्यूंकि कल हमारी छुट्टी है

 

कोई उपाय हो तो बताईये

की कैसे हम अपना दिन बिताये

क्यूंकि कल हमारी छुट्टी है

चलो इतना ही बता दीजिये

की आप अपनी छुट्टी कैसे बिताते है

अपने  आराम का राज तो बताईये हमे

कौनसी बात है जो हम करे तो बस

मज़ा जाये,,, सारा दिन गुजर जाये

हा पर जो भी बताये ...इतना जरुर याद रखना

की दूर-दर्शन को छोड़ कर बात करे

फिल्मों को छोड़ कर बात करे

नाटको और संगीत संध्या को छोड़ कर बात करे

किसी मित्र के यहाँ भेट को छोड़ करे बात करे

क्यूंकि आजकल मित्रो को मुलाकाते पसंद नहीं आती

एक बोज़ सी लगती है, और हम बोज़ नहीं बन सकते

और जहा तक मनोरंज़ं की बात है

मनोरंज़ं के नाम पे ना जाने क्या क्या परोसते है लोग

सो हम ऐसा वैसा कुछ बर्दास्त नहीं कर सकते

हा तो कहा थे हम ...........

चलो बता भी दो अगर कुछ आपके दिमाग में हो तो....की

क्या करे हम अगर काम ना करे तो क्या करे हम

कोई उपाय हो तो बताईये

की कैसे हम अपना दिन बिताये

क्यूंकि कल हमारी छुट्टी है

Friday, 15 March 2013

आओ इक बार फिर जी कर देखे


आओ इक बार फिर जी कर देखे
 

दिल कह रहा है क्यू ना 

इक बार फिर जी कर देखे

यू रो रो के कुछ तो हासिल 

हुआ नहीं,  तो.................!

बेहतर यही होगा की

इक बार फिर जी कर देखे !

अपने आस पास को

खुबसूरत बना कर देखे

ना देखी चीज़ को भी

जी भर कर देखे .............!

दिल कह रहा है क्यू ना 

इक बार फिर जी कर देखे

वो बातें जो सुनी पर

समझ नहीं पाए


उनकी गहरायी में

आज उतर कर देखे.............! 

दिल कह रहा है क्यू ना 

इक बार फिर जी कर देखे

यू रो रो के कुछ तो हासिल 

हुआ नहीं,  तो..................!

बेहतर यही होगा की

इक बार फिर जी कर देखे !

जी भर कर जी …..कर देखे !

जी भर कर जी …..कर देखे !