Friday, 28 December 2012

कोई और माँ नहीं हो सकता ........!


कोई और माँ नहीं हो सकता ........!

 

क्या होती है माँ..?

बच्छों की शान होती है माँ

खाने का पूरा सामान होती है माँ

दर्द में पूरा आराम होती है माँ

हर सुख का पैगाम होती है माँ

बचपन से जवानी तक ..............

के सारे सफ़र की किताब होती है माँ

दूर रह कर भी कितने पास होती है माँ

हर बार सचेत करने  के बावजूद भी गलती करने पर,

डांटने के बाद , फिर सहलाती है माँ

हम भूखे रह तो, कभी खाना नहीं खाती है माँ

हमारा खयाल, हमारी जिंदगी

इन सब बातों का, जीता जागता जवाब होती है माँ 

चाहे सारे साथ छोड़ दे

पर कभी ना छुटने वाला साथ होती है

माँ तो माँ ही होती है

कोई और माँ नहीं हो सकता ........!

कोई और माँ नहीं हो सकता ........!

 

 

एक माँ मै भी हु,

आपकी हर्षा.

Thursday, 27 December 2012

ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?


ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?

 

जब जो पास होता है

तब हमें उसकी अहमियत का एहसास नहीं होता

ऐसा क्यू होता है...................................?

जब जो नहीं पास होता है

हम हर पल , हर घडी उसकी ही तमन्ना करते रहते है

ऐसा क्यू होता है...................................?

हम ऐसे क्यू नहीं है की जो है उसकी कदर करे 

और जो नहीं है, नदारद है  उसको भूल जाये

ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?

ऐसा क्यू नहीं होता है...................................?

 



Wednesday, 26 December 2012

मन की बात


 

खुदा रोशन कर

इतना मेरे दिल को

जो देखे वो ये कहे

चिराग है जलता हुआ !

 

एक सबक ओर

सिख गया मैं

गिरते-गिरते फिर

संभल गया मैं !

 

छोटी-छोटी बातों से

हम कितने घबरा जाते हैं

हम वो है की जो

एक झोके से भी डर जाते हैं !