Wednesday, 13 March 2013

......................... बैठ जाती है !


......................... बैठ जाती है

बड़ा डर लगता है

जब मौत सामने के  बैठ जाती है !

यह मंज़र सबसे भयानक लगता है

आपको पता है ?

हमें जिन्दगी के कई पल

इस एक पल में ,

चलचित्र की तरह दिखाई देते है

हमारे सारे अधूरे सपने ,

हमें झंझोरने लगते है

हमारी अधूरी ख्वायिशें ,

हमसे सवाल करने लगती है

हमरे प्यारे रिश्तेंदुहाई देने लगते है

जिंदगी जीने के, एक नहीं सौ कारण

हमारे सामने कतार लगा लेते है

सचमुच बड़ा डर लगता है

जब मौत सामने के  बैठ जाती है !

No comments:

Post a Comment