वर्ना हर पल .............!
कभी - कभी ही ऐसा माहौल होता है की
हम जीते है
वर्ना हर पल ...........बस जीने के
लिए ही मरते है !
कभी - कभी ही हम खुद को महसूस करते
है
वर्ना हर पल .........बस मशीन से
चलते है !
कभी - कभी ही हम दिल खोलकर हँसते
है
वर्ना हर पल ..बस हँसने का नाटक
करते है !
कभी - कभी ही हम वाकई में किसी की
मदद करते है
वर्ना हर पल ..................बस
बहाने बनाया करते है !
कभी - कभी ही हम सही में धर्म के
काम करते है
वर्ना हर पल .......बस धर्म को
बदनाम करते है !
कभी - कभी ही हम सच बोलने का दम भरते
है
वर्ना हर पल ..........बस झूठी
बातें ही करते है !
एक सच के साथ .......
आपकी हर्षा
No comments:
Post a Comment